101 Ranking Blogging Niche Ideas for New Blog – हिंदी में

क्या आप नया Blog शुरू करने जा रहे हैं और आप Blog के Topic (Blogging Niche) को लेकर चिंतित हैं। इस चिंता को दूर करने के लिए हम आपके लिए लाए हैं 101 ऐसे Blogging Topics जिसके ऊपर नया Blog शुरू कर सकते हैं।

जैसा कि आप लोग जानते हैं कोई भी Blog शुरू करने से पहले उसके लिए एक बढ़िया सा Topic होना जरूरी होता है। एक अच्छा Topic आपको सफलता पाने में मदद कर सकता है।

Ranking Blogging Topics for New Blog
101 Ranking Blogging Topics for New Blog

यहां पर हमने आपके लिए खासकर चुने हुए Blogging Topics लेकर आए हैं, हर Topic अपने आप में अलग और बेहतर है।

इनमें से जिस भी Topic के ऊपर आपका नॉलेज है, उस Topic में अपना Blog बना सकते है (Blogger पर नया blog कैसे बनाये?)

आपका Blog भी अच्छा रैंक करेगा जिससे आपको काफी फायदा भी होगा और इनकम भी कर सकते हैं।

चलिए अब एक-एक करके सभी Topic को देख लेते हैं।

1. Home And Gardening

इस Topic के अंदर आप घर के काम या घर में बने बगीचे की देखभाल जैसे विषय पर जानकारी दे सकते हैं।

घर को अच्छे से रखने के लिए अच्छे-अच्छे Tips दे सकते हैं। बगीचे के अंदर नए नए पौधे या सब्जियां उगाने के कुछ तरीके बता सकते हैं।

घर की देखभाल, सुरक्षा या कुछ मरम्मत जैसी चीजों पर आप जानकारी दे सकते हैं।

2. Lifestyle

इस Topic पर आप हर वह चीज लिख सकते हैं जो हर दिन हमारे उपयोग में आता है। किसी काम को कैसे करें? जीवन शैली को सुधारने के लिए नए-नए उपाय।

जीवन में होने वाले कुछ छोटे-मोटे परेशानियों को दूर करने के उपाय। जीवन जीने के अच्छे-अच्छे तरीके।

और भी प्रेरणात्मक या सकारात्मक चीजों को आप इस Topic के अंदर डाल सकते हैं। साथ ही दैनिक जीवन में जो भी काम की चीजें हैं उन्हें भी अपने ढंग से पेश कर सकते हैं।

3. Women Health

महिला के स्वास्थ्य के विषय में आप बहुत कुछ लिख सकते हैं, बहुत जानकारी दे सकते हैं। अधिकतर देखा गया है कि महिलाएं अपनी शारीरिक असुविधाएं हैं वह सभी के साथ शेयर नहीं करते।

इंटरनेट के इस समय में वह महिलाएं अपनी समस्याओं का समाधान ऑनलाइन ढूंढते हैं। यह Topic बहुत ही शानदार विषय पर आधारित है।

महिलाओं के शारीरिक या मानसिक होने वाले परेशानियों या उनके स्वस्थ संबंधित परेशानियों को दूर करने के उपाय या तरीके इस Topic के अंदर दे सकते हैं।

डॉक्टर से लेकर आम महिलाएं भी इस Topic का उपयोग कर सकते हैं। एक साधारण महिलाओं को होने वाले असुविधाओं और उससे कैसे निपटें इसके बारे में जानकारी इस Topic के अंदर दे सकते हैं।

4. Foods And Recipes

वैसे देखा जाए तो एक बहुत बड़ा Topic है, खाना और खाना बनाने के तरीके, यह हमेशा ही एक लोकप्रिय Topic बना हुआ है।

पूरी दुनिया में न तो खाना खाने वालों की कमी है और न तो खाना बनाने वालों की कमी है। इसी कारण यह Topic अभी भी फेमस है और आगे भी रहेगा।

हाउसवाइफ से लेकर जो भी खाना बनाना चाहते हैं या बनाना जानते हैं यहां तक कि जो खाना, खाना पसंद करते हैं वह भी इस Topic उपयोग करके अपना Blog तैयार कर सकते हैं उस पर जानकारियां दे सकते हैं।

खाने का स्वाद खाने वाला बता सकता है और खाना कैसे बनाना है वह जो बनाते हैं और जो इस काम में माहिर है वह बता सकते हैं।

दोनों ओर से यह Topic बहुत ही अच्छा और जानदार है।

5. Travel And Guide

घूमने का तो शौकीन सभी है और आज के समय में हर कोई घूमने से पहले घूमने की जगह के बारे में इंटरनेट में पहले सर्च करते हैं। ऐसा आप भी करते होंगे।

तो क्यों ना इसका फायदा उठाया जाए, ट्रैवल गाइड एक बहुत ही अच्छा Topic है जिसके अंतर्गत घूमने की जगह से लेकर वहां के रहन-सहन, खाना यह सब जानकारी दे सकते हैं।

अगर आप घूमने के शौकीन हैं और इधर उधर घूमते हैं तो आपके लिए तो यह बिल्कुल बेस्ट Topic है। अब जहां भी घूमते हैं उसके बारे में तमाम जानकारी इस Topic के अंदर डाल सकते हैं।

घूमने की जगह, वहां का होटल, खाना पीना, सुरक्षा, कम्युनिकेशन ऐसे और भी बहुत सारी चीजें हैं जो इस Topic के अंदर दिया जा सकता है।

6. Smartphones

स्मार्टफोन, इसके तो कुछ कहना ही नहीं है। आप तो वैसे ही समझ गए होंगे कि हम इस Topic के बारे में क्या बताने वाले हैं।

अभी सबसे ज्यादा डिमांडिंग Topic यही है, आज के समय में ऐसा 1 दिन भी नहीं है जिस दिन कोई नया फोन नहीं आया हो।

अब तो फोन से ज्यादा ब्रांड आ गए हैं, तो यह ऐसा Topic है जिसके बारे में आप बता बता कर लिख लिख कर थक जाएंगे लेकिन आपके पास कंटेंट की कभी कमी नहीं आएगी।

अगर आप मोबाइल फोन के बारे में अच्छे से जानते हैं या शौक रखते हैं तो आप बिंदास होकर इस Topic पर अपनी जानकारी दे सकते हैं।

आपको बस स्मार्टफोन के बारे में बहुत अच्छे से जानकारी देनी होगी जो लोगों के काम आए। ताकि जब भी व स्मार्टफोन खरीदने जाएं और गूगल पर सर्च करें तो आपकी जानकारी देख कर उनको फायदा पहुंचे।

7. Books Review

स्मार्टफोन आने के बाद से किताबों के प्रति लोगों की रूचि पहले की तुलना में काफी कम हो गई है। ऐसा इसलिए नहीं कि सिर्फ मोबाइल आने से। ऐसा इसलिए भी कि, जो भी नए किताब आ रहे हैं उसके बारे में सही जानकारी सबको मिल नहीं पा रही है।

जितना मोबाइल उपयोग करने वाले हैं उससे कई ज्यादा लोग किताबों का उपयोग करते हैं और पढ़ने का भी शौक रखते हैं।

ऐसे लोगों के लिए किताबों के बारे में जानकारी पाना बहुत जरूरी है। वैसे तो स्मार्टफोन के लिए या दूसरी चीजों के बारे में इंटरनेट में बहुत आसानी से मिल जाता है लेकिन किताबों के बारे में उतना ज्यादा जानकारी नहीं मिलता है।

ऐसे में अगर आप इस Topic का उपयोग करते हैं यह आपको काफी फायदा पहुंचाएगा। जो भी नए किताब वगैरह आ रहे हैं उनके बारे में आप जानकारी दें और जितना हो सके उतने किताबों के बारे में जानकारी देते रहें।

यह बहुत ही अच्छा Topic है जो नया Blog स्टार्ट करने जा रहे हैं उनके लिए फायदेमंद है।

8. Kids Parenting

बच्चों की देखभाल करना कोई आसान बात नहीं है, यह और भी मुश्किल हो जाता है जब पहली बार मम्मी पापा बनने वाले कपल होते हैं।

ऐसे परेशानियों के लिए यह Topic बहुत ही अच्छा है, जहां पर बच्चों को संभालना या उनकी देखभाल करना इसके बारे में जानकारियां दी जाए।

यह विषय ऐसा है जो इसके पहले मां बन चुके हैं या जिन्हें माता-पिता बनने का अनुभव है वह अपनी जानकारी इस विषय पर डाल सकते हैं।

बच्चों की देखभाल में सही गाइडेंस मिलने पर सिर्फ फायदा ही नहीं बल्कि अच्छा भी लगता है। बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो बच्चे को ठीक तरीके से देखभाल नहीं कर सकते या वे जानते नहीं है इसी कारण नहीं कर सकते।

उनके लिए आप यह Topic पर काम कर सकते हैं और सही जानकारियां दे सकते हैं।

9. Bicycle

पेट्रोल के दाम तो दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं, ऐसे में तो कई देशों ने साइकिल को फिर से अपना लिया है।

अभी इस Topic पर काम करना सही समय है, बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए आप अलग अलग साइकिल, उनके बारे में, उनके प्राइस के बारे में भी जानकारियां दे सकते हैं।

अभी के साइकिल पहले के साइकिल के जैसा नहीं रहा अब साइकिल में बहुत सारी चीजें और बहुत सारी वैरायटी आने लगी है।

ऐसे में लोगों को कंफ्यूजन होता है कि वह कैसा साइकिल लें या अपने बच्चों के लिए किस तरह का साइकिल खरीदें।

ऐसे में इस Topic पर काम करके वह जानकारी दे सकते हैं। नया Blog शुरू करने के लिए यह Topic नया और बढ़िया है।

10. Laptops

Laptop का जो Topic है, वैसे तो यह Topic नया नहीं है लेकिन यह Topic कभी पुराना भी नहीं हो सकता।

जिस तरीके से नए नए स्मार्टफोन आते जा रहे हैं उसी तरीके से हर दिन नए-नए Laptop भी बाजार में आ रहे हैं।

Laptop का मार्केट भी काफी बड़ा हो गया है और काफी सारे वैरायटी भी आने लगी है। Office Work Laptop, Video Editing Laptop या Gaming Laptop इन सभी के बहुत सारे वैरायटी आ गए हैं।

अगर आप Laptop, Computer जैसी चीजों को लेकर काम करते हैं तो आप आसानी से अच्छे Laptop के बारे में जानकारी दे सकते हैं।

लोग लेपटॉप लेने के पहले ऑनलाइन सर्च करते हैं कि उनके काम के हिसाब से कौन सा Laptop सही रहेगा। इस Topic के अंदर यह सब कुछ जानकारी दे सकते हैं। जरूरत है Laptop के बारे में आपका ज्ञान।

11. Handcrafted Items

हाथ से बने सामानों का चलन दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं, अभी तो लोग हैं जो उन्ही चीजों का उपयोग करते हैं जो हाथ से बना होता है ना कि रेडीमेड।

इस Topic के अंदर आप अपनी क्षमता को सबके सामने ला सकते हैं और दिखा सकते हैं कि हाथ से चीजों को कैसे बनाते हैं।

नए-नए चीजों को बनाना सिखा सकते हैं, इसमें आपका टैलेंट सबके सामने आएगा ।

12. Beauty And Makeup

ब्यूटी पार्लर में जाना आना महिलाओं का लगा रहता है, ऐसे में आप अगर इस Topic के बारे में जानकारी रखते हैं तो इस विषय पर अपना नया Blog शुरू कर सकते हैं।

13. Handmade Jewellery

लोग हाथ की कारीगरी पर विश्वास रखते हैं, बहुत महिलाएं और पुरुष हैं जो हाथ से बने हुए गहनों का उपयोग करते हैं और उनका बड़ा डिमांड भी रखते हैं।

इस Topic पर आप हाथ से बने हुए गहनों के बारे में बता सकते हैं या उन्हें कैसे बनाते हैं वह बता सकते हैं।

चाहे तो Blog के जरिए आप हाथ से बने हुए गहनों को बेच भी सकते हैं।

14. Pets Care

पालतू पशुओं का चलन विश्व भर में पहले से ही है, छोटी सी चिड़िया से लेकर बड़े-बड़े प्राणियों तक हम पाल सकते हैं ।

ऐसे में अगर इन्हें पालने का सही गाइडेंस मिल जाए तो क्या बात है, इस Topic पर आप अपना Blog इसी के आधार पर बना सकते हैं।

अगर आप पालतू पशुओं को किस तरीके से हैंडल करते हैं, कैसे उनका ख्याल रखते हैं, उनका खानपान इत्यादि के बारे में जानते हैं तो आपको जरूर इस Topic पर अपना Blog बना लेना चाहिए।

15. Video Games

जबसे वीडियो गेम्स बाजार में आए हैं तब से लेकर आज तक इसका डिमांड से बढ़ता ही गया है कभी कम नहीं हुआ है।

Gaming console, PC game, mobile games इनका डिमांड तो ऐसा है कि क्या बताएं। अगर आप भी गेम के दीवाने हैं तो बिल्कुल देर मत कीजिए इसी Topic पर अपना नया Blog बनाइए।

Gaming के प्रति आपका जो भी अनुभव है सब कुछ आप इसी में डाल दीजिए। कुछ ही समय में आपका Blog पॉपुलर हो जाएगा।

16. Home Item Repairs

घर में आए दिन कुछ ना कुछ होता ही रहता है और कुछ ना कुछ बिगड़ता ही रहता है। ऐसे में हर छोटी छोटी चीजों के लिए हम कारीगरों को नहीं बुला सकते हैं।

अगर आप घर की चीजों को मरम्मत करने का काम जानते हैं और लोगों को इसके बारे में बताना चाहते हैं तो आपको इस Topic पर अपना Blog बनाना चाहिए।

घर के छोटे-मोटे काम को कैसे जल्दी निपटाया जाए, कुछ बिगड़ जाए तो उसको कैसे सुधारा जाए ऐसी बहुत सारी चीजें हैं इसके बारे में आप बता सकते हैं।

17. Home Based Gardening

शहरी इलाकों में लोगों के पास इतनी जगह नहीं रहती है कि वह बागवानी कर सके और उनकी यह इच्छा मन ही मन दवा रह जाता है ।

लोगों के इस असुविधा को सुविधाओं के रूप में बदलने के लिए आप इस Topic पर अपना Blog बना सकते हैं।

इस Topic के अंतर्गत अब यह बता सकते हैं कि घर में किस तरीके से बागवानी किया जाए, पौधों को किस तरीके से उगाया जाए किस तरीके से उनका ख्याल रखा जाए।

इनसे जुड़े हर छोटी-बड़ी चीजों को आप इस Topic के अंदर बता सकते हैं । अगर खुद आप यह काम करते हैं तो अपना अनुभव भी साझा कर सकते हैं।

18. Bikes And Care

बाइक या स्कूटर, इस Topic के अंदर हम दो पहिया वाहन के बारे में बात कर रहे हैं। अगर आप बाइक स्कूटर के बारे में जानते हैं तो आप इस Topic पर अपना Blog बना सकते हैं।

इस Topic के अंदर कौन से बाइक अच्छे हैं उसमें क्या-क्या फीचर्स है या बाइक का देख रेख कैसे करें।

इस तरीके की जानकारी को आप यहां पर दे सकते हैं।

19. Fashion And Cloth

कपड़ों का दौर हमेशा रहा है और हर समय कपड़ों का स्टाइल अलग अलग होता है। पहले कुछ और था अभी कुछ और है।

लोगों को हमेशा नए स्टाइल के साथ रहना अच्छा लगता है, अगर आप फैशन या कपड़ों के बारे में जानकारी रखते हैं तो आप इस Topic पर एक Blog बना सकते हैं ।

इस Blog में फैशन और कपड़ों के बारे में अपना जो भी अनुभव है वह दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं उनको Tips या सुझाव दे सकते हैं ।

20. Computer Accessories

Computer, PC जितना महत्व रखता है उतना ही महत्व रखता है उसके एसेसरीज, Computer के बहुत सारे एसेसरीज पाए जाते हैं उनमें से कौन सा अच्छा है कौन सा सही है यह जानना भी बहुत मुश्किल है।

अगर आप Computer के विषय में जानकारी रखते हैं और आपको एसेसरीज के बारे में भी मालूम है तो आप अपना एक Blog इस Topic पर बना सकते हैं।

क्योंकि बाजार में बहुत सारे एसेसरीज मिल जाते हैं तो आपके पास कंटेंट की भी कभी कमी नहीं आएगी और इससे आप अच्छा इनकम भी कर सकते हैं।

21. Electronic Items

जैसे हम लोग ऑनलाइन Mobile, Laptop, Gaming Console और भी बहुत सारी चीजों के बारे में लोगों को Review करते हुए देखा है और बताते हुए भी देखा होगा।

वैसे ही आप इलेक्ट्रॉनिक आइटम जोकि ज्यादातर लोगों को जरूरत होता है उन सब के बारे में जानकारी दे सकते हैं उनका रिव्यू कर सकते हैं।

यह बहुत ही अच्छा Topic है इसमें आप एक टॉर्च से लेकर रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन तक का भी रिव्यू कर सकते हैं।

22. Water Pump And Motor

अगर आप वाटर पंप मोटर जैसी चीजों पर काम करते हैं या उनके बारे में जानकारी रखते हैं तो आपको इसके बारे में एक Blog शुरू कर देना चाहिए।

इस Topic में काम करते हुए आपको प्रतियोगी भी बहुत कम मिलेंगे। अगर आप सही ढंग से और सही जानकारी देते हैं तो इसमें बहुत जल्द ही सफलता पा सकते हैं।

23. Art And Painting

ड्राइंग से लेकर पेंटिंग तक हर चीज के बारे में लोग ऑनलाइन सर्च करते हैं , अगर आप इस विषय में काम करते हैं या जानकारी रखते हैं तो आपको एक Blog बनाना चाहिए।

वैसे यह Topic नया तो नहीं है लेकिन आपका काम इस Topic को सफलता दे सकता है।

आप अपना पूरा टैलेंट अगर Blog में देते हैं, लोगों को सिखाते हैं या जानकारी देते हैं तो बहुत ही जल्द आपका यह Blog लोगों के बीच फेमस हो जाएगा।

24. Mobile Apps

आजकल तो जमाना ही है मोबाइल एप्स का, हर चीज के लिए मोबाइल ऐप है। अगर आप ज्यादा मोबाइल यूज करते हैं और मोबाइल में तरह-तरह के ऐप को यूज करते हैं।

या अब इसके बारे में जानकारी रखते हैं तो आप इस Topic पर एक Blog बना सकते हैं जिसके अंदर अलग-अलग मोबाइल एप्स के बारे में बता सकते हैं।

इससे लोगों को सही एप्स के बारे में जानकारी भी मिलेंगी और इसमें आपका भी अच्छा फायदा होगा।

25. Movie Reviews

फिल्म, वेब सीरीज, टीवी सीरीज यह सब आजकल हमारे दैनिक जीवन का एक हिस्सा बन गया है। हर दिन सैकड़ों हजारों के तादाद पर फिल्म, वेब सीरीज, टीवी सीरीज आते हैं।

लोग इसके बारे में सर्च करते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि उनका प्लॉट क्या है या कहानी का मूल भाग कैसा है।

अगर आपको इस काम में रुचि है तो आप जरूर एक Blog बनाएं और इस Topic पर अपना जो भी Review है वह देते रहे।

26. Teach Languages

अगर आपको अलग-अलग भाषाएं आती है और आप उस भाषाओं को लोगों को सिखाने में भी सक्षम है, तो आपको इस Topic पर 1 Blog बना लेना चाहिए और लोगों को अलग-अलग भाषाएं सिखानी चाहिए।

27. Kids Toys

बच्चों के छोटे से लेकर बड़े होने तक खिलौने की भरमार है, ऐसे में अगर आप चाहे तो बच्चों के खिलौने के बारे में लोगों को जानकारी दे सकते हैं और उस विषय में Blog तैयार कर सकते हैं।

कई बार लोग यह जानने में असफल होते हैं कि कौन सी उम्र में किस तरीके का खिलौना दिया जाए, अगर आप इस बारे में जानकारी रखते हैं तो आप इस विषय में जानकारी अपने Blog के जरिए दे।

28. Banking Guide

आज भी ऐसा होता है कि बैंक के कई काम समझ में नहीं आते हैं, उनके नियम कानून भी समझ में नहीं आते हैं।

अगर आप बैंकिंग में जानकार है, और बैंकिंग के नियम कानून या उनके तौर-तरीके को अच्छे से समझा सकते हैं।

तो आपको इस विषय पर एक Blog बना लेना चाहिए इसमें लोगों के साथ-साथ आपको भी अच्छा फायदा होगा।

29. Pc Build

Computer में काम करने वालों के लिए एक अच्छा Computer बनाना हमेशा के लिए इच्छा या सपना रहता है।

अगर आप इसी फील्ड से हैं और आपको Computer के बारे में अच्छा नॉलेज है, साथ ही आप जानते हैं कि किस तरीके का पीसी किस किस काम में आता है।

ऐसे में आप लोगों को मदद कर सकते हैं या जानकारी दे सकते हैं कि वह किस तरीके का पीसी बिल्ड करवाएं। सही मायने में अगर इसमें काम करते हैं तो इसमें बहुत अच्छा फायदा मिलता है।

30. General Health Care

स्वास्थ्य सेवाओं में कुछ ऐसी सेवा में होती हैं जो कि बहुत सामान्य होते लेकिन हम उसे नजरअंदाज कर देते हैं।

छोटी-छोटी स्वास्थ्य में परेशानी होने पर लोग घबरा जाते हैं और हॉस्पिटल या डॉक्टर के पास जाते हैं।

अगर आप स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं या आप इन समस्याओं को दूर करने की जानकारी रखते हैं तो आपको इस विषय में एक Blog बना लेना चाहिए।

31. Writing Skill Development

स्कूली छात्रों से लेकर प्रोफेशनल काम करने वाले लोगों तक लिखने की अपनी क्षमता को आगे बढ़ाने कि चाह रखने वालों की कमी नहीं है।

अगर आपके पास लिखने के लिए अच्छे-अच्छे कौशल या जानकारी हैं तो आप यह जानकारी लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं।

इस विषय पर आप अपना Blog बना सकते हैं और उस पर लिखने के हुनर को बढ़ाने के लिए जरूरी चीजों को बता सकते हैं।

32. Watches And Clock

जिस तरीके से मोबाइल गैजेट हर दिन आते रहते हैं ठीक वैसे ही हाथ घड़ी या दीवार घड़ी भी हर दिन नए नहीं आते जाते हैं।

शायद आप लोगों को मालूम न हो, इन चीजों के बारे में भी लोग बहुत ज्यादा सर्च करते हैं। अगर आप इस विषय में जानकारी रखते हैं तो बिना देर किए इस विषय में एक Blog बना लीजिए।

आपको तो पता ही है लाखों करोड़ों रुपए में घड़ियां बिकती है, तो शुरू कर दीजिए इसके बारे में जानकारी देना।

33. Airlines In Aeroplane

अभी भी देखा जाए तो एरोप्लेन या एयरलाइंस के बारे में लोग उतना खास नहीं जानते हैं। कहीं ना कहीं उनके मन में एक डर जैसा माहौल रहता है।

तो अगर आप इन विषयों में जानकारी रखते हैं और लोगों को इसके बारे में जानकारी दे सकते हैं तो आपको इस विषय में एक Blog बना लेना चाहिए।

यह बिल्कुल एक अलग Topic है, अगर आप सही तरीके से और सरल तरीके से अपनी जानकारियां देते हैं तो बहुत ही जल्द आपका Blog ऊपर पहुंच जाएगा।

35. Teach Playing Instrument

म्यूजिक के लिए उसके इंस्ट्रूमेंट को बजाना सिखाने के लिए यह Topic है।

अगर आप इंस्ट्रूमेंट बजाना सीखा सकते हैं और उसके बारे में जानकारी दे सकते हैं तो आपको इस Topic पर एक Blog बना लेना चाहिए।

बहुत सारे इंस्ट्रूमेंट होते हैं जिसे लोग सीखना भी चाहते हैं और उन्हें इनकी जानकारी अगर ऑनलाइन मिल जाता है तो क्या बात है।

36. Cars

इसके बारे में ज्यादा बताने की जरूरत नहीं आप ऐसे ही समझ गए होंगे। अगर आप गाड़ियों के बारे में जानते हैं तो अब इसका एक Blog बना लीजिए।

गाड़ियों के उन चीजों को बारे में ज्यादा उल्लेख कीजिए जिनके बारे में ज्यादातर लोग ढूंढते हैं, क्योंकि बड़ी बड़ी चीजें तो मिल जाती है लेकिन छोटी छोटी चीजें नहीं मिलती है।

इन्हीं छोटी-छोटी चीजों को लोग ज्यादातर ढूंढते हैं जिसका ध्यान रखें आप इस Topic पर काम कर सकते हैं।

37. Graphic Cards

जैसा कि ऊपर हमने आपको पीसी बिल्ड के बारे में बताया था उसमें पूरा का पूरा बिल्ड ऑप्शन आ जाता है। पर यह Topic बिल्कुल अलग है इसमें सिर्फ और सिर्फ Graphic Cards के बारे में बताया गया है।

यह एक ऐसा Topic है जो गेमर्स, वीडियो एडिटर को लुभाते हैं। इस तरीके की जानकारी रखने वालों को इस विषय में 1 Blog बनाकर उस पर अपनी जानकारी देना चाहिए।

यह डिमांडिंग विषय है और आगे इसका मार्केट और बड़ा होने वाला है।

38. Speaker Send Sound, Dj

बाजार में तरह-तरह के स्पीकर्स मिलते हैं, छोटे से लेकर बड़े तक हर तरह के स्पीकर मौजूद है।

अगर आप इसकी जानकारी रखते हैं, और आपको साउंड से लगाओ है, डीजे वगैरह का ज्ञान रखते हैं तो इसे आप Blog के माध्यम से दूसरों तक ले जाएं।

इसमें आपके साथ-साथ दूसरों का भी फायदा होगा।

39. Software Tutorial

ऑनलाइन ट्यूटोरियल के बारे में जानते ही है, लेकिन ज्यादा देखा गया है कि लोग छोटी-छोटी सॉफ्टवेयर के बारे में सही से नहीं जानते हैं।

अगर आप इन सॉफ्टवेयर के बारे में जानते हैं और लोगों को समझा सकते हैं तो बिल्कुल सरल भाषा में उनको को सिखा सकते हैं।

बस इस Topic पर आपको एक Blog बनाने की जरूरत है अपनी जानकारी देने की जरूरत है।

40. Natural Disaster And Survival

पूरे विश्व में आए दिन प्राकृतिक आपदाएं होते रहते हैं, आप चाहे तो इस विषय पर अपना एक Blog बना सकते हैं।

इस Blog में प्राकृतिक आपदाओं के बारे में और उस में होने वाले परेशानियां और कैसे उन परेशानियों से बच कर रह सकते हैं उसके बारे में जानकारी दे सकते हैं।

41. Personality Development

व्यक्तित्व विकास के बारे में तो आप जानते ही हैं, यह कोई नया विषय नहीं है पर ऐसा जरूरी नहीं है कि नया विषय ही काम करें।

जरूरत है प्रेजेंट करने का तरीका, अगर आप व्यक्तित्व विकास के बारे में अच्छी तरीके से जानकारी दे सकते हैं तो इस विषय पर आपको काम करना चाहिए।

व्यक्तित्व विकास का तरीका बदलिए और कुछ अलग तरीके से लोगों तक अपनी जानकारी देना चाहिए।

42. Street Food

स्ट्रीट फूड का चलन तो पहले से ही है, हर किसी को चटपटा खाना अच्छा लगता है।

स्ट्रीट फूड जगह के हिसाब से बदल जाता है सब जगह पर एक जैसा का स्ट्रीट फूड नहीं मिलता है, अगर आप इस विषय में जानते हैं तो इसका एक Blog बनाइए और उस पर अलग-अलग जगहों के अलग-अलग स्ट्रीट फूड के बारे में दूसरों को बताइए।

43. Tobacco Prevention

तंबाकू सेवन से कैसे दूर रहे उस में होने वाली हानि इत्यादि के बारे में जानकारी देना बहुत जरूरी है। कई बार जो लोग तंबाकू छोड़ने की कोशिश करते हैं पर सही जानकारी ना होने के कारण छोड़ नहीं पाते हैं।

इसके लिए अगर आप इस विषय में जानते हैं तो जरूरी रूप से आप एक Blog बनाइए इस विषय पर पर अपनी जानकारी दूसरों के साथ शेयर करें।

44. Baby Products

बच्चों का सामान चाहे वह कपड़े हो या कुछ और हमेशा बहुत सावधानी से लेनी चाहिए। जब कोई पहली बार माता पिता होते हैं उनके लिए यह काफी मुश्किल होता है।

अगर आप चाहे तो इस विषय पर एक Blog बना सकते हैं उनको मदद दे सकते हैं, बच्चों के लिए कौन सी चीजें अच्छी होती हैं क्या उपयोग करना चाहिए इस बारे में सही जानकारी देकर आप अपना Blog बना सकते हैं।

45. Work From Home Ideas

घर से काम करने की चाह अधिकतर लोग रखते हैं, कभी स्थिति ऐसी हो जाती है कि बाहर काम नहीं मिलता है तो घर चलाना मुश्किल हो जाता है।

अगर आप इस विषय में जानकारी रखते हैं तो आपको पता है कि घर बैठे भी कई काम किया जा सकता है।

तो क्यों ना आप इस विषय में Blog बना ले और इसके बारे में लोगों को बताएं इसमें आपका भी फायदा और उनका भी फायदा।

46. Insurance And Policy

ज्यादातर हम लोग इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में कंपनी के एजेंट के द्वारा ही जानते हैं, अब वह गलत है कि सही वह तो वही जानते हैं।

अगर आपको लगता है कि आप इस विषय में लोगों की मदद कर सकते हैं तो इस विषय में अपना एक Blog शुरू कीजिए।

बता दें कि इस विषय में काफी अच्छा पैसा मिलता है मतलब आप इनकम कर सकते हैं, अगर आप सही जानकारी लोगों तक पहुंचाते हैं तो।

47. Laws And Regulations

कोर्ट कचहरी से लोग हमेशा दूर रहते हैं और कई बार तो ऐसा होता है कि साधारण जनता को कानून के ज्ञान रखने वाले गलत जानकारी देकर अपना काम निकलवा लेते हैं।

अगर आप चाहे तो कानून के बारे में सही नियम के बारे में लोगों को जानकारी दे सकते हैं। यह Topic बहुत ही अच्छा Topic है इसके बारे में लोग जानना चाहते हैं।

अगर आप सही जानकारी देते हैं तो आप इस Topic पर अच्छा खासा सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

48. Home Based Business Ideas

जैसे ऊपर हमने वर्क फ्रॉम होम Topic बताया था ठीक उसी तरह घर से होने वाले व्यवसाय के बारे में बताने के लिए यह Topic दिया हुआ है।

ऐसे बहुत सारे व्यवसाय हैं जो लोग घर में बैठकर कर सकते हैं, अगर आपको इसके बारे में जानकारी हैं तो देर मत कीजिए इसके बारे में एक Blog बना लीजिए उस पर अपनी जानकारियां शेयर करें।

49. App Development Tutorials

ऐप बनाने का Topic नया तो नहीं है पर आप इसको नया बना सकते हैं अपने ज्ञान के अनुसार। सब का अपना अलग तरीका होता है काम करने का।

अगर आप मानते हैं कि आप का तरीका दूसरे के तरीके से बिल्कुल अलग है और लोग आसानी से आप का तरीका अपनाकर App बना सकते हैं।

तो आप देर क्यों कर रहे हैं अभी इस विषय पर एक Blog बना लीजिए ।

50. Festivals And Events

अब ऐसा Blog बना सकते हैं जिसके अंदर फेस्टिवल या त्यौहार के बारे में जानकारियां दे सकते हैं। सिर्फ भारत में ही नहीं होता है हर जगह के अलग-अलग त्योहार होते हैं।

इनके बारे में जानकारियां दे सकते हैं साथ ही आने वाले समय में कौन-कौन से इवेंट होने वाले हैं उसके बारे में भी जानकारी दे सकते हैं।

51. Agriculture And Farming

खेती किसानी के बारे में सिर्फ किसान ही नहीं, इस नए जमाने की युवा खेती किसानी को अपना रहे हैं।

अगर आप खेती किसानी की नए-नए और अनोखा तरीका जानते हैं साथ ही खेती किसानी में होने वाले जरूरत की चीजों के बारे में जानते हैं।

तो आपको एक Blog बनाना चाहिए और इस बारे में सभी जानकारियां डालनी चाहिए।

52. Blogging And Tips

जैसा कि हम लोग कर रहे हैं Blogging के बारे में जानकारी दे रहे हैं वैसे चाहे तो आप भी इस Topic कर अपना Blog बना सकते हैं।

जैसे कि हमने ऊपर कहा है कि सबका अलग अलग तरीका होता है वैसे ही अगर आप का तरीका अलग है तो आप भी इस पर काम कर सकते हैं।

53. Property And Land

जमीन जायदाद के बारे में तो लोगों की इच्छा भरपूर है, तो आप इसका फायदा उठा सकते हैं।

अगर आपको जमीन जायदाद के बारे में या उसके नियम कानून के बारे में पता है और आप जानकारी रखते हैं तो आप इस विषय में 1 Blog बनाकर जमीन जायदाद के बारे में जानकारियां लिख सकते हैं।

यह डिमांडिंग विषय हैं इस पर सही तरीके से काम करने पर अच्छा फायदा होता है।

54. Youtube Guide

वैसे यूट्यूब पर तो यूट्यूब के ही गाइड बहुत मिलते हैं पर अगर आपके पास कुछ अलग है जिससे यूट्यूब पर जो भी काम कर रहे हैं उनको फायदा पहुंच सके।

तो आप Blog के जरिए बता सकते हैं, कई बार हम में से कुछ लोग ऐसे होते हैं जो यूट्यूब पर वीडियो वगैरह बनाना नहीं चाहते हैं लेकिन वह लिख कर दूसरों की मदद करना चाहते हैं।

तो आप Blog बनाकर इस विषय पर लोगों की मदद कर सकते हैं।

55. Yoga And Fitness

अपने आप को फिट रखने के लिए लोग योगा करते हैं एक्सरसाइज करते हैं, अगर आप योगा के बारे में जानते हैं या फिटनेस के बारे में जानते हैं।

तो आप इस विषय में अपना Blog बना सकते हैं और उस पर अपनी जानकारियां डाल सकते हैं।

56. Online Income

ऑनलाइन इनकम का तो एक बहुत ही बड़ा सेक्टर है, इस विषय पर अनगिनत वेबसाइट या Blog आपको मिल जाएंगे।

लेकिन जैसा पहले कहा है अभी भी कहेंगे कि नया हो या पुराना हो विषय को प्रस्तुत करना आपके ऊपर है अगर आप अच्छे तरीके से प्रस्तुत कर सकते हैं तो इस विषय में आप बना सकते हैं।

57. Home Remedies

दादा दादी नाना नानी के नुस्खे जिसे हर कोई बचपन से ही जानते हैं और कभी ना कभी ऐसा तो होता ही है कि उनको उपयोग भी किया है।

पर आज की जनरेशन को शायद इस बारे में उतना नहीं मालूम है जो इस विषय पर जानकारी रखने वालों के लिए अच्छी खबर है।

आप इस विषय पर अपना एक Blog बनाकर इनके बारे में जानकारियां दे सकते हैं।

58. Story And Poem

कहानियां या कविताएं पढ़ना किसको न अच्छा लगता है, अगर आप इस के शौकीन हैं तो सीधा सा है कि आप इसका एक Blog बनाइए और आपका यह हुनर सबके सामने ले आइए।

59. Event Decorations

किसी भी अनुष्ठान में उसकी सजावट बहुत मायने रखती है, आजकल लोक सजावट के लिए ऑनलाइन का सहारा लेते हैं और तरह-तरह के डिजाइन देखते हैं।

अगर आपको डेकोरेशन का अच्छा अनुभव है तो आप अपना Blog तैयार करके उसमें डेकोरेशन के बारे में जानकारियां दे सकते हैं।

60. Digital Marketing

डिजिटल मार्केटिंग जो अभी के समय का सबसे पॉपुलर विषय है, इस विषय में सबका राय अलग-अलग है और सब का काम करने का तरीका भी अलग अलग है।

आप जानते हैं डिजिटल मार्केटिंग के बारे में? तो सीधा सा है आप Blog बनाइये और इस बारे में बताइए।

61. Jobs And Requirements

जॉब्स रिक्रूटमेंट हर छात्र-छात्राओं और नौकरी ढूंढने वाले युवाओं के लिए बहुत ही जरूरी एक विषय है।

Blog बनाकर उस पर जॉब रिक्रूटमेंट के बारे में जानकारियां दे सकते हैं साथ ही कुछ खास Tips भी दे सकते हैं इन जॉब्स को पाने के लिए।

62. Sex Problem & Health

सेक्स या यौन समस्या एक साधारण शारीरिक समस्याओं में से एक है, पर हमारे दिमाग में इसके बारे में गलत धारणाएं बनी हुई है।

अगर आप इस विषय के महारत है या इस विषय के बारे में जानकारी रखते हैं तो आपको इस विषय पर एक Blog बनाना चाहिए और सेक्स या यौन समस्या पर सही जानकारी देनी चाहिए।

हर दिन इस विषय पर बहुत ज्यादा सर्च होते हैं क्योंकि लोग ऑनलाइन इन समस्याओं का समाधान चाहते हैं।

63. Loan And Mortgage

एक साधारण सा आदमी अगर बैंक में लोन लेने जाता है तो उसको भगा दिया जाता है, ऐसा इसलिए नहीं कि वह उसके हकदार नहीं है।

ऐसा अधिकतर इसलिए होते हैं कि उस इंसान को इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती है और वह सही तरीके से बात नहीं कर सकता।

अगर आप जानते हैं तो आप ऐसे लोगों की बहुत ज्यादा मदद कर सकते हैं, इस विषय पर Blog बनाए रखें आप इन समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

इस विषय का रेट बहुत ज्यादा है तो मतलब आपस में काफी सारा पैसा कमा सकते हैं।

64. Animals And Birds

आपको जानवरों या चिड़िया के बारे में अच्छी जानकारी है जिसके बारे में लोगों को बताना चाह रहे हैं।

तो इस विषय में Blog बनाकर लोगों के साथ अपनी जानकारी शेयर कर सकते हैं।

इसमें छात्र-छात्राओं से लेकर बड़ों को भी काफी मदद मिलेगी।

65. Photography Tips And Tricks

अगर आपका ज्ञान फोटोग्राफी कैमरा आदि में अच्छा है तो आप इस Topic पर Blog बना सकते हैं।

आपको बता दें फोटोग्राफी का बहुत ज्यादा डिमांड है, मोबाइल फोटोग्राफी से लेकर कैमरे वाले फोटोग्राफी तक की जानकारी आप दे सकते हैं।

66. Sports And Update

खेल प्रेमियों के लिए यह विषय बहुत ही शानदार है, आप इस विषय में Blog बनाकर हर दिन खेल जगत में होने वाले अपडेट के बारे में बता सकते हैं।

खेल के साथ जुड़े लोगों के बारे में जानकारियां दे सकते हैं। किसी भी खेल के ऊपर आप बना सकते हैं इसमें कोई शर्त नहीं है।

67. Cryptocurrency

क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन इसके बारे में आपने सुना ही होगा, अगर आप इस बारे में जानते हैं और लोगों को बता भी सकते हैं इस Topic पर अपना Blog बना सकते हैं।

वैसे क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन अभी भी लोगों के लिए एक पहेली जैसा है अगर आप सही तरीके से काम करते हैं तो कुछ ही समय में आपका Blog सफलता पा सकता है।

68. College Guide For New Students

स्कूल पास किए हुए छात्र छात्राओं को कॉलेज में जाने के लिए बहुत सारे मुश्किलों से रूबरू होना पड़ता है।

ऐसे में अगर उनको एक बढ़िया गाइड मिल जाए तो क्या बात है, अब चाहे तो इस विषय पर एक बना सकते हैं और छात्र छात्राओं को गाइड कर सकते हैं।

69. Online Coaching Subject Wise

अगर आप इस विषय पर बच्चों को पढ़ाते हैं या पढ़ा सकते हैं तो क्यों नहीं यह काम आप ऑनलाइन करें।

आप कोई भी विषय या फिर एक से ज्यादा विषय पर अपने Blog पर जानकारी दे सकते हैं।

आप लिखे हुए या वीडियो के माध्यम से भी अपने Blog पर जानकारी दे सकते हैं।

70. Solar Panel Uses And Guide

अभी के समय तक हर किसी को सोलर पैनल के बारे में सही जानकारी नहीं है, इस सोलर पैनल का उपयोग कैसे करना है, क्या फायदा होता है, भविष्य के लिए क्यों जरूरी है।

अगर आप इन सब विषयों पर जानकारी रखते हैं तो इसे आप Blog के माध्यम से दे सकते हैं।

71. Virtual Reality

वर्चुअल रियलिटी या VR, वैसे बहुत से लोगों को इसके बारे में पता तो है पर आंतरिक तरीके से देखा जाए तो इतना ज्यादा नॉलेज किसी को नहीं है।

अगर आप इस विषय में सही जानकारी दे सके तो यह हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत अच्छा रहेगा।

वर्चुअल रियलिटी में अच्छा खासा कैरियर बन सकता है, युवा अपना भविष्य बना सकते हैं।

72. Artificial Intelligence

जैसे हमने ऊपर वर्चुअल रियलिटी के बारे में बताया है ठीक उसी तरह है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस।

अभी के समय का सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी है, अगर आप रिसर्च करें तो आपको पता चलेगा इसके बारे में हमारे यहां अधिकतर लोगों को पता ही नहीं है।

अगर आपको इस विषय में अच्छी जानकारी है तो जरूर इस विषय में सरल भाषा में एक Blog तैयार करें, इससे युवाओं के साथ साथ छोटे बड़े सभी लोगों को फायदा पहुंचेगा।

73. Saving Money And Budget Guide

पैसे कमाने से ज्यादा जरूरी होता है पैसे को सही ढंग से खर्च करके और साथ ही कुछ पैसे बचाना।

इस विषय पर आप अपना Blog बना सकते हैं और इस तरीके की जानकारी दे सकते हैं कि पैसे किस तरीके से बचाया जा सके और किस तरीके से अपना बजट बनाकर खर्च किया जा सके।

यह एक बहुत जरूरी और खास Topic है।

74. Astrology And Daily Horoscope

भविष्यफल, राशिफल ऑनलाइन हो या ऑफलाइन लोग इसके बारे में हर दिन पढ़ते हैं और जानकारी रखते हैं।

तो जो चीज डिमांड में हैं उस विषय में Blog बनाना दिमाग वाला काम है।

आप अगर हर दिन इस विषय में काम कर सकते हैं तो अभी के अभी इस Topic पर अपना Blog बना ले।

75. Relationship Advice

रिश्ते बनाने में बहुत समय लगता है और तोड़ने में कुछ सेकंड, रिश्तो को किस तरीके से समझा जाए किस तरीके से सहेज कर रखा जाए यह Topic उसी विषय पर है।

अगर आप इस विषय पर लोगों को राय दे सकते हैं या परामर्श दे सकते हैं तो आपके लिए यह एक बहुत ही बढ़िया Topic है।

आप इस विषय पर अपना नया Blog बना सकते हैं।

76. Urban And Home Farming

हमने अक्सर सुनाएं सिर्फ गांव में ही खेती होती है पर आज के वैज्ञानिक युग में शहर में भी खेती कर सकते हैं छोटी जगह हो बड़ी जगह हो अगर सही तरीके से किया जाए यहां पर भी खेती किया जा सकता है।

अगर आप इस तरीके की खेती के बारे में जानकारी रखते हैं लोगों को सुझाव दे सकते हैं तो अभी इस विषय पर अपना Blog बना लीजिए।

77. Diet Planner

पतला होना हो, शरीर बनाना हो, शरीर को फिट रखना हो तब के लिए डाइट बहुत जरूरी होता है।

अगर आपको इसके बारे में जानकारी है तो बेझिझक एक Blog तैयार कीजिए इसी विषय पर, और डाइट के बारे में तमाम जानकारियां देते रहे।

यह एक डिमांडिंग Topic है इस पर काम करना आपके लिए बहुत सही रहेगा।

78. Interior Design

इंटीरियर डिजाइन के लिए लोग अक्सर ऑनलाइन सर्च करते हैं काफी सारे डिजाइन देखते हैं और यह भी देखते हैं कि किस तरीके से डिजाइन किया जा सके।

अगर आप किसी फील्ड से है या इस काम को भली-भांति जानते हैं इसकी जानकारी आप अपने Blog के माध्यम से दे सकते हैं।

इसमें जानकारी के साथ-साथ आपको फायदा भी होने वाला है।

79. Beginner Guide For Everything

हर चीज का एक शुरुआत होता है क्योंकि बिना शुरुआत किये कोई काम समाप्त नहीं होता है।

ऐसे में हर काम की शुरुआत में कुछ ना कुछ गलतियां हुई जाता है। अगर आपको लगता है कि आप इस विषय में लोगों की मदद कर सकते हैं।

तो इस विषय में अपना एक Blog हो सकते हैं यह बहुत ही अच्छा और यूनिक विषय हैं।

80. Advice And Consultant

हर किसी को कभी ना कभी परामर्श की जरूरत पड़ती है और इसके लिए काफी सारे संस्थान भी है या पेशेवर लोग भी है।

अगर आप इसमें से जुड़े हैं या आपको इस Topic के अंतर्गत चीजों की जानकारी है तो उसको आप अपने अंदर सीमित मत रखिए।

इस Topic पर अपना एक Blog बना लीजिए और उस पर अपनी जानकारियां लोगों के साथ शेयर करें।

81. Interview Guide

बहुत सारे स्टूडेंट या फिर काम ढूंढने वाले लोग हैं जिन्हें इंटरव्यू देने में परेशानी होती है या डर लगता है। इन लोगों के मदद के लिए आप इस Topic पर अपना Blog बना सकते हैं।

अब मैं से बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो इस Topic पर बहुत कुछ जानते अपना नॉलेज रखते हैं और अनुभव भी हैं।

इस अनुभवों को शेयर करते हुए आप अपना Blog स्टार्ट कर सकते हैं, कई लोगों की सहायता के साथ-साथ आपको भी इसमें फायदा होगा।

82. Product Review

बाजार में हर दिन नए नए प्रोडक्ट आ रहे हैं, इन प्रोडक्ट्स के बारे में ज्यादातर लोग सही तरीके से नहीं जानते हैं।

अब इस Topic के अंतर्गत ज्यादातर जरूरत में होने वाली चीजों को रिव्यू कर सकते हैं उनके बारे में बता सकते हैं।

साथ ही आ रहे नए नए प्रोडक्ट को भी आप लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं। इससे लोगों को जानकारी के साथ-साथ आपको काफी अच्छा इनकम भी हो सकता है।

83. Politics And Political

पॉलिटिक्स या पॉलिटिकल की अगर बात करें तो हर कोई बोलता है कि यह खराब है, असल में इसे समझना बहुत जरूरी होता है। और समझाने वाले बहुत कम है।

अगर आपको इस विषय में अच्छा नॉलेज है तो दिल ना करते हो यह अपना Blog इसी में खोलें और सब को इस बारे में सही जानकारी दें।

जब तक इस बारे में लोगों को सही जानकारी नहीं मिलेगी लोगों के मन में गलत धारणाएं बनती रहेगी।

84. History

इतिहास ऐसी चीज है जो हमेशा के लिए रह जाती हैं जो कल होता है वह इतिहास बन जाता है। पर इतिहास में भी ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिनके बारे में लोगों को नहीं पता है।

अगर आप इतिहास विषय में अच्छा ज्ञान रखते हैं तो आपको इस विषय पर अपना Blog बना लेना चाहिए।

अपने इतिहास का नॉलेज सभी के साथ शेयर करने पर आपका Blog कुछ ही दिनों मैं रैंक कर जाएगा।

85. Memes

सोशल मीडिया खोलने पर आजकल सबसे ज्यादा जो चीज देखने को मिलता है वह है Memes. अगर आपको Memes बनाने का शौक है और आप सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं।

तो हमारी सलाह यह है कि सिर्फ सोशल मीडिया में ना डाल कर आप इस विषय पर अपना एक Blog तैयार करें।

अगर आपके Memes लोगों को पसंद आए तो कुछ ही समय में आप फेमस हो जाएंगे।

86. Gift Ideas For Everyone

किसी का बर्थडे हो, एनिवर्सरी हो, शादी के लिए, गर्लफ्रेंड के लिए या बॉयफ्रेंड के लिए, मम्मी पापा के लिए, भाई बहन के लिए और भी पता नहीं किन किन चीजों के लिए हम गिफ्ट खरीदते हैं।

ऐसे में जब भी दुकान में जाते हैं तो दिमाग बिल्कुल चकरा जाता है कि कौन सा गिफ्ट ले और कौन सा ना ले।

अगर आपको इस विषय में अच्छा आईडिया है तो अपना नया Blog इस विषय पर बनाएं।

यह विषय बहुत ही शानदार है और आप समझ ही रहे हैं कि लोगों को इस बारे में कितनी जानकारी चाहिए होगी।

तो देर मत कीजिए कोई और बना ले इसके पहले आप ही अपना Blog बना लीजिए।

87. Famous People’s Biography

पूरी दुनिया में फेमस इंसानों की कमी नहीं है, और उनके बारे में जानने वालों की भी कमी नहीं है।

अगर आपको लोगों के बारे में लिखना अच्छा लगता है या उनके बारे में बताना अच्छा लगता है तो आप अपना नया Blog इस Topic पर बनाएं।

88. Travel Places Information

ट्रैवल गाइड की तरह यह एक Topic है पर उससे थोड़ा अलग है। इस Topic के अंदर गए थे आप जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर लोग घूमने जा सकते हैं।

दुनिया भर में ऐसे बहुत सारी जगह है जिनके बारे में लोगों को पता नहीं है कि वहां भी लोग जा सकते हैं।

ट्रैवल गाइड से अलग इसमें आप जगह के बारे में डिटेल में बता सकते हैं । इसमें केवल जगह के बारे में बताना होता है।

आपको अगर अलग-अलग जगह के बारे में नॉलेज है या फिर आप उसकी जानकारी रखते हैं तो इस विषय में आप अपना Blog स्टार्ट कर सकते हैं।

89. Healthy Food Guide

खाने को लेकर एक Topic हमने आपको ऊपर दिया है उसी का एक अलग वर्जन लेकिन उससे बहुत ही अलग है।

इस Topic के अंदर आपको हर तरह के खाने के बारे में नहीं बताना है इसमें सिर्फ उन्हीं खानों के बारे में बताना है जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

यह Topic उन लोगों के लिए खास होता है जो डाइट प्लान करते हैं, फिटनेस के लिए काम करते हैं। अगर आपको इस विषय में रुचि है तो अपना नया Blog इस Topic पर बना सकते हैं।

90. Pets Breeding

पालतू जानवरों का देख रेख एक अलग Topic है, और पालतू पशुओं का Breeding अलग Topic है। जो लोग पालतू पशुओं का देखभाल करते हैं उन्हें इस Topic का अंदाजा जरूर होगा।

अगर आपको अलग-अलग जानवरों का Breeding से संबंधित जानकारी है तो आप इस Topic पर अपना एक Blog बना सकते हैं।

इस Blog में आप Breeding से संबंधित जानकारियां दे सकते हैं, किस तरह के Breeding मैं क्या रिजल्ट आता है और कैसे इसको सही तरीके से किया जाता है इन सब के बारे में।

91. Charity And Helping

इस Topic के अंदर आप चैरिटी और जो सहयोगी संस्थान होते हैं उनके बारे में जानकारी दे सकते हैं।

यह Topic ऐसा नहीं है कि आप अपना एक चैरिटी या हेल्पिंग संस्थान बनाएं फिर उसका Blog बनाएं।

इस Blog के अनुसार आप जो भी चैरिटेबल संस्थान अभी मौजूद है उनके बारे में जानकारी लोगों को दे सकते हैं।

किस तरीके से लोग चैरिटी में दान करके दूसरे लोगों को मदद दे सकते हैं इन सब के बारे में जानकारी दे सकते हैं।

92. Motivational Guide

यह Topic तो सबके लिए खास है, और इसकी जरूरत हर किसी को कभी न कभी जरूरत पड़ती है।

अगर आप किसी को प्रेरणा दे सकते हैं और उस तरीके का ज्ञान आपके पास है तो आप जरूर इस Topic पर नया Blog बनाएं।

यह Topic बहुत ही खास है और इसका सर्चिंग भी बहुत ज्यादा होता है, छोटे से लेकर बड़े लोगों तक इसकी जरूरत पड़ती रहती है ताकि वह अपने मन को शांत कर सके।

यह Topic कभी भी खाली नहीं जाता है अगर आप इस Topic में मन लगाकर काम करते हैं तो कुछ ही समय लगेगा आपको सफलता पाने में।

93. Traditional And Culture

संस्कृति के बारे में अगर आप रुचि रखते हैं तो आप अपना नया Blog इस Topic पर बना सकते हैं।

संस्कार एवं संस्कृति के बारे में जानकारी देना बहुत जरूरी है इसे आगे आने वाली पीढ़ियों को इसके बारे में पता चल सके।

यह साधारण सा दिखने वाला Topic बहुत ही बड़ा है अगर आप अच्छे से रिसर्च करके इस Topic पर काम करेंगे तो आपके पास कंटेंट की कभी कमी नहीं आएगी।

94. Family Vacation And Trip Guide

हर साल या छुट्टी के समय में परिवार के साथ घूमने जाने का सपना हर कोई देखता है। घर के बड़े काम आज से थोड़ा छुट्टी चाहते हैं और बच्चे घूमने जाना चाहते हैं।

आप इस Topic पर एक बढ़िया Blog बना सकते हैं जिसके अंतर्गत परिवार के साथ घूमने जाने वाली जगह के बारे में बता सकते हैं, उन्हें गाइड कर सकते हैं, कुछ जरूरी Tips दे सकते हैं।

सुरक्षित भ्रमण एवं परिवार के लिए अनुकूल परिस्थिति कहां पर मिलेगी इन सब के बारे में आप इस Topic पर जानकारी दे सकते हैं।

95. Question And Answer

हर कोई अपने प्रश्नों का उत्तर ढूंढते हैं तो क्यों ना आप उत्तर का ही एक Blog बना ले। अगर आप लोगों के प्रश्नों के उत्तर देने में सक्षम है तो आपको यह Topic काम आएगा।

आप इस Topic पर नया Blog बना सकते हैं जिसमें लोग आप से तरह-तरह के प्रश्न पूछेंगे और आप उनका उत्तर देंगे।

इस Topic पर लगातार ट्राफिक आने के चांसेस बहुत है। ट्राई करें और एक नया Blog बना ले।

96. Earth Saving Ideas

यह Topic बहुत ही खास है अभी के समय में। जिस तरह का माहौल है उसी तरह से चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब पृथ्वी का विनाश हो जाए।

इसके लिए अगर आपके दिमाग में बहुत अच्छा आईडिया है जो आप लोगों को बताना चाहेंगे कि किस तरीके से पृथ्वी को सुरक्षित कर सकते हैं। तो यह आपके लिए है।

यह Topic सही में बहुत अलग है, और इस Topic पर आप अच्छे से काम करेंगे तो बहुत जल्दी आपको सफलता प्राप्त होगी।

97. Trees Information

अगर आपको पेड़ पौधे में रुचि है तो यह Topic आपके लिए हैं। नए Blog बनाने के लिए यह Topic काम का है।

इसके अंतर्गत आप तरह-तरह के पेड़, पौधे के बारे में बता सकते हैं। उनसे मिलने वाले चीजों के बारे में बता सकते हैं।

इसमें दो काम होंगे एक तो आपका Blog भी बनेगा और साथ में पर्यावरण के साथ किस तरह व्यवहार करना चाहिए वह भी आप लोगों के साथ साझा कर सकते हैं।’

98. Quiz Survey And Polls

इस Topic पर आप लोगों ने बहुत ही कम Blog देखे होंगे, और आज के समय में यह बहुत डिमांडिंग है।

बहुत सारे ऐसे वेबसाइट से जो सिर्फ Quiz और Polls को लेकर काफी आगे बढ़ गए हैं।

अभी अपना दिमाग लगाकर बढ़िया-बढ़िया Quiz, Polls, Survey तैयार कर सकते हैं। यह बहुत जल्दी वायरल भी हो जाते हैं।

नया Blog शुरू करने के लिए यह एक वायरल Topic है।

99. Photo Editing And Album

आजकल के मोबाइल में तो इतने ज्यादा मेगापिक्सल के कैमरे आ गए हैं कि हर कोई मोबाइल में फोटो खींचते हैं वीडियो बनाते हैं। लेकिन फोटो को सही तरीके से एडिट नहीं कर पाते हैं।

इस Topic पर आप फोटो एडिटिंग के बारे में हर छोटी छोटी चीजों बता सकते हैं। जैसे मोबाइल में फोटो एडिटिंग कैसे करें, Computer में फोटो एडिटिंग कैसे करें, कुछ स्मार्ट ट्रिक और भी चीजें फोटो एडिटिंग के बारे में जो आप इस

Topic के अंदर दे सकते हैं।

100. Outdoor And Indoor Games

वीडियो गेम्स वगैरा के बारे में तो आपने ऊपर एक Topic में देखा ही होगा। इसी के साथ आप आउटडोर और इंडोर गेम के बारे में भी बता सकते हैं।

इस Topic के अंदर बहुत सारे ऐसे गेम्स के बारे में बता सकते हैं, उनकी जानकारी दे सकते हैं, कैसे खेलते हैं यह भी बता सकते हैं।

तो सिर्फ वीडियो गेम कि नहीं आउटडोर और इंडोर गेम भी लोगो को चाहिए। इस Topic पर भी नया Blog शुरू करना बहुत अच्छा है।

101. Breaking News And Update

इस Topic में आप ताजा खबर और नए नए अपडेट दे सकते हैं। यह Topic हर टाइम चलने वाला Topic है बशर्ते इस पर आपको लगातार काम करना पड़ेगा।

न्यूज़ Blogging को हैंडल करना थोड़ा सा मुश्किल होता है और हो सकता है आपको एक-दो लोगों की मदद भी लेनी पड़े।

लेकिन अगर आप इसको सही तरीके से करना चाहते हैं तो आप इस Topic पर जा सकते हैं रेगुलर अपडेट देंगे तो आपको इससे फायदा भी पहुंचेगा।

तो दोस्तों ऊपर हमने आपको 101 Blogging Topics के बारे में बताया है। साथ में हर Topic के बारे में जानकारी भी दिया है।

अगर आपको इनमें से कोई भी Topic अच्छा लगा हो उसके बारे में आप जानकारी रखते हैं तो उस पर आप अपना Blog बना सकते हैं।

यह ध्यान देने वाली बात है कि Blog आप अपने भाषा में ही बनाए जिसमें आप सही तरीके से जानकारी दे सके।

दोस्तों आशा करते हैं यह आर्टिकल आप लोगों को अच्छा लगा हो, इस आर्टिकल में हमने बहुत मेहनत किया है।

अगर आपको यह आर्टिकल सही में अच्छा लगा तो दूसरों के साथ शेयर जरूर करें। और हमारे साथ बने रहिए ,हमारे दूसरे आर्टिकल को भी पढ़ते रहिए और अपना सुझाव देते रहिए। धन्यवाद।

1 thought on “101 Ranking Blogging Niche Ideas for New Blog – हिंदी में”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top