CUI क्या हैं? Character User Interface के बारें में विस्तार से जानिए?

What is CUI? Know About Character User Interface in Hindi: हेलो दोस्तों कैसे हो आप सभी आपका Tech Academy Pro में बहुत-बहुत स्वागत है CUI का पूरा नाम और हिंदी में क्या अर्थ होता है, CUI की शुरुआत कैसे हुई यहाँ पर आपको CUI की पूरी जानकारी देने जा रहे है।

क्या आप जानते है की CUI की Full Form होती है? या CUI क्या होता है? या CUI की Full Form हिंदी में क्या होती है? या CUI के फायदे क्या होते है? CUI के नुक्सान क्या होते है? अगर नहीं तो आपको यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। अगर आप एक कंप्यूटर उपयोगकर्ता है तो आपको CUI के बारे में जरूर पता होना चाहिए।

इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा की CUI की Full Form क्या होती है? CUI क्या होता है? CUI की Full Form हिंदी में क्या होती है? इसके साथ Character User Interface के फायदे क्या होते है? CUI के नुक्सान क्या होते है? तो जुड़े रहिये इस आर्टिकल के साथ।

हिस्ट्री ऑफ़ CUI

पहला Unix shell, V6 Shell, 1971 में Ken Thompson द्वारा Bell Labs में विकसित किया गया था और इसे Schroeder Multics Shell के बाद बनाया गया था।

What is CUI? Know About Character User Interface in Hindi
What is CUI? Know About Character User Interface in Hindi

Bourne shell को V6 Shell से replacement के रूप में 1977 में पेश किया गया था।

Bourne shell ने Korn shell (KSH), Almquist shell (ASH), और लोकप्रिय Bourne-again shell (BASH) के विकास का नेतृत्व किया।

शुरुआत के माइक्रो कंप्यूटर स्वयं एक कमांड-लाइन इंटरफेस पर आधारित थे जैसे CP/M, DOS या AppleSoft BASIC।

1980 और 1990 के दशक के दौरान, PC पर Apple Macintosh और Microsoft Windows के परिचय ने कमांड लाइन इंटरफेस को ग्राफिकल यूजर इंटरफेस द्वारा प्रतिस्थापित प्राथमिक उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस के रूप में देखा।

कमांड लाइन वैकल्पिक उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस के रूप में उपलब्ध रहती है, जिसका उपयोग अक्सर सिस्टम प्रशासक और सिस्टम प्रशासन, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और बैच प्रोसेसिंग के लिए अन्य उन्नत उपयोगकर्ताओं द्वारा किया जाता है।

CUI Full Form क्या है?

CUI की Full Form “Character User Interface” या “Command-Line User Interface” होती है। CUI उपयोगकर्ताओं के लिए कंप्यूटर प्रोग्राम के साथ सहभागिता (interact) करने का एक तरीका है।

CUI Full Form हिंदी में क्या हैं ?

CUI की Full Form हिंदी में “चरित्र उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस” या “आदेश पंक्ति उपयोगकर्ता इंटरफेस” होता है।

CUI का क्या मतलब है?

चरित्र उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस (Character User Interface), जिसे कमांड-लाइन उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस के रूप में भी जाना जाता है, विशिष्ट कार्यों को करने के लिए कमांड टाइप करके कंप्यूटर प्रोग्राम के साथ बातचीत करने का एक साधन है।

CUI क्या है?

CUI क्या होता है?

Character User Interface एक प्रकार का यूजर इंटरफेस है जो इनपुट-आउटपुट और सूचनाओं की प्रस्तुति के लिए केवल अल्फ़ान्यूमेरिक वर्ण का उपयोग करता है।

यह उपयोगकर्ता को प्रोग्राम के लिए टेक्स्ट की एक या अधिक पंक्तियों के रूप में कमांड जारी करने की अनुमति देकर काम करता है।

इसका एक उदहारण Windows कमांड प्रॉम्प्ट या DOS और Unix है। दूसरे शब्दों में Character User Interface text की लाइनों के रूप में एक कंप्यूटर प्रोग्राम के लिए कमांड करता है।

CUI का उपयोग यह है कि यह प्रोग्रामिंग स्क्रिप्ट को लागू करने का एक आसान तरीका प्रदान करता है। इंटरफ़ेस को संभालने वाले प्रोग्राम को कमांड-लाइन इंटरप्रेटर या कमांड-लाइन प्रोसेसर कहा जाता है।

दोस्तों जैसा आज आप कंप्यूटर को देखते है आज से लगभग 25 साल पहले कंप्यूटर ऐसे नहीं होते थे आज कंप्यूटर में GUI इस्तेमाल होता है।

लेकिन पहले कंप्यूटर में CUI का इस्तेमाल होता था यानी की आपको हर एक प्रोग्राम को खोलने के लिए कंप्यूटर को एक कमांड देनी होती थी। आइये इसे एक उदाहरण के साथ समझते है।

मान लीजिये की आपको VLC प्लेयर को खोलना है तो आज तो आप VLC के आइकॉन पर क्लिक करके VLC खोल लेते है लेकिन अगर आप 90 के दशक में होते है।

तो आपको VLC खोलने के लिए कंप्यूटर में कमांड देनी होती। हाँ मैं जनता हूँ की तब VLC प्लेयर नहीं होते थे। लेकिन मैं बस उदहारण दे रहा हूँ।

GUI आने के बाद आज आप VLC के आइकॉन पर डबल क्लिक करके खोल लेते है क्रॉस x के निशान पर क्लिक करके प्लयेर बंद कर देते है, माउस के कर्सर से वीडियो के आगे पीछे कर देते है।

लेकिन जब GUI नहीं आया था तब आपको हर एक प्रोग्राम को खोलने और उसे चलने और हर एक फीचर्स के लिए एक कमांड देनी होती थी।

इसीलिए तब कंप्यूटर चलाना बहुत मुश्किल हुआ करता था। वही अगर आज हम देखे तो GUI के आने से कोई भी कम पढ़ा लिखा और बच्चा भी कंप्यूटर को आसानी से चला सकता है।

और अगर आज आप windows 10 को देखो को तो आज विंडो 10 में ग्राफ़िक बहुत पहले से बहुत ही अच्छे हो गए है।

नवंबर 2006 में, Microsoft ने विंडोज PowerShell के संस्करण 1.0 को जारी किया, जिसमें पारंपरिक Unix shells की विशेषताओं को उनके मालिकाना वस्तु-उन्मुख .NET Framework के साथ जोड़ा गया।

MinGW और Cygwin विंडोज के लिए ओपन-सोर्स पैकेज हैं जो एक Unix-जैसे CLI प्रदान करते हैं।

Microsoft, UNIX ऐड-ऑन के लिए अपनी सेवाओं के माध्यम से Windows के लिए MKS Inc. का ksh कार्यान्वयन MKS Korn खोल प्रदान करता है।

CUI के फायदे क्या है?

  1. CUI अन्य किसी भी प्रकार के उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस से तेज़ चलता है।
  2. CLI में तेजी से डेटा ट्रांसफर करता है।
  3. GUI की तुलना में CUI RAM का कम उपयोग करता है। GUI के लिए अधिक RAM की आवश्यकता होती है वही Character User Interface काम RAM में भी बहुत अच्छा काम करता है।
  4. Character User Interface कम CPU processing समय की जरूरत होती है।
  5. CUI चलाने के लिए विंडोज की जरूरत नहीं होती है।
  6. Character User Interface कम रिज़ॉल्यूशन स्क्रीन के रूप में उपयोग करने के लिए सस्ता है वही GUI थोड़ा महंगा है।

CUI के नुक्सान क्या है?

  1. आप कंप्यूटर में MS डॉस की तरह कमांड देने के लिए केवल टेक्स्ट टाइप कर सकते हैं।
  2. CUI में कंप्यूटर स्क्रीन पर कोई भी इमेज या ग्राफिक्स नहीं होते हैं।
  3. Character User Interface के बिना कमांड के जाने आप कुछ भी काम नहीं कर सकते है। CUI इंटरफ़ेस का उपयोग करने के लिए आपको बहुत सारी कमांड सीखनी पड़ती हैं।
  4. कमांड को टाइप करते समय आपको बहुत विशिष्ट और सावधान रहने की आवश्यकता होती है। थोड़ी सी भी गलती से चाहे वह spelling mistake ही क्यों न आपके द्वारा टाइप की गई कमांड फ़ैल हो जाएगी।
  5. CUI में आप कई सारे काम एक साथ नहीं कर सकते है जैसे आप विंडोज में कर सकते है। इसीलिए इसे सिंगल यूजर इंटरफेस के रूप में भी जाना जाता है।

Character User Interface और Graphical User Interface में क्या अंतर है !!

  1. CUI का फुल फॉर्म character user interface और GUI का फुल फॉर्म graphical user interface है।
  2. Character user interface एक यूजर इंटरफ़ेस है जिसमे एप्लीकेशन से interact करने के लिए command का प्रयोग करना पड़ता है जबकि graphical user interface भी एक यूजर इंटरफ़ेस है जिसमे यूजर एप्लीकेशन से ग्राफ़िक्स द्वारा interact करता है।
  3. CUI में एक समय में एक ही टास्क परफॉर्म किया जा सकता है जबकि GUI में एक समय में एक से अधिक टास्क परफॉर्म किये जा सकते हैं।
  4. Character User Interface में कमांड का प्रयोग करके applications का प्रयोग किया जाता है जबकि GUI में माउस के जरिये applications पे क्लिक कर के applications का प्रयोग किया जा सकता है।
  5. GUI और CUI दोनों का प्रयोग कंप्यूटर से कनेक्ट होने के लिए किया जाता है।
  6. GUI का उदाहरण: Linux, Windows है और CUI का उदाहरण: DOS है।
  7. CUI के लिए कीबोर्ड होना आवश्यक है क्यूंकि इनपुट कीबोर्ड द्वारा देना होता है जबकि GUI में कीबोर्ड से ज्यादा माउस की आवश्यकता होती है।
  8. GUI, CUI की अपेक्षा काफी सरल है।
  9. सभी मॉडर्न computer GUI का प्रयोग करते हैं Character User Interface की जगह।

निष्कर्ष

मुझे उम्मीद है की आपको CUI की Full Form क्या होती है? पर हमारे द्वारा लिखा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे। और अगर आपका CUI से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो आप हमे निचे कमेंट करके पूछ सकते है।

1 thought on “CUI क्या हैं? Character User Interface के बारें में विस्तार से जानिए?”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top